फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर। विभिन्न संस्थाओं ने डॉक्टर्स डे पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों को सम्मानित किया। कोरोना काल में उनके द्वारा दी गई सेवाओं पर आभार जताते हुए सराहना भी की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. विपिन साहनी, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. प्रमोद अग्रवाल, डॉ. महेश चंद्रा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उधर, पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अध्यक्ष राजेश खन्ना ने टीम के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. तेज बहादुर सिंह तेजू, डॉ. दिनेश गुप्ता आदि को सम्मानित किया। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के अध्यक्ष श्याम मनीष खंडेलवाल ने टीम के साथ डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. प्रिया पांडेय, डॉ. शोभित सेठ, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. तेजबहादुर सिंह, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. अनूप सिंह को सम्मानित किया। वक्तापुर के प्राथमिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। प्रांतीय युवा व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, युवा स्वर्णकार समाज के सुनील वर्मा , गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती ने भी डॉक्टरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें