स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने अभियान चलाकर साफ सफाई की और पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
शहर के स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन में चल रहे शिविर के तहत रविवार सुबह सर्वधर्म प्रार्थना हुई। ध्वज शिष्टाचार के बाद स्वयंसेवकों ने भवन परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न करने व अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। शहर में पर्यावरण मार्च भी निकाला गया। स्काउट गाइड के जिला सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा ने नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, 18 वर्ष की आयु होने पर लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने व वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षकों ने टोली नेतृत्व की क्षमता, खोज के चिन्ह, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, आग से बचाव आदि के बारे में प्रशिक्षित किया। शिविर में तोताराम गंगवार, अभिषेक पांडेय, सोनू मौर्य, योगेश मौर्य, शालिनी पांडेय, अनुभव सक्सेना, निर्भय गुप्ता, यशपाल, जितेंद्र आदि शामिल रहे। जिला सचिव ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर का समापन 19 अक्तूबर को होगा।