फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर नहीं दिखा ट्रैफिक पुलिस का अंकुश

विज्ञापन
नौगवां चौराहे पर सवारियां भरते डग्गामार वाहन वाले। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहार पर ट्रैफिक पुलिस लापरवाह दिखी। चौराहों पर शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए डग्गामार वाहन सवारियां भरते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

चौराहों से डग्गामार वाहनों के अवैध स्टैंड तो हटवा दिए गए। कुछ दिन तक चौराहों पर डग्गामार वाहन भी दिखाई नहीं दिए। फिर हालात पहले जैसे होने लगे है। नौगवा चौराहे पर सुबह अवैध ईको स्टैंड बन जाता है। जबकि ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार को मैजिक और टेंपो की भरमार दिखाई दी।
छतरी चौराहा, असम चौराहा, गौहनिया चौराहे पर भी यही हालात दिखाई दिए। जबकि टीएसआई निर्देश कुमार का दावा है कि चौराहों पर डग्गामार वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। मगर हकीकत यह है कि एक-दो चौराहों को छोड़कर बाकी पर ट्रैफिक पुलिस तक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें