फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: एक बरसात में ही भ्रष्टाचार के दलदल में समा गया अमृत सरोवर, 11 लाख में हुआ था सौंदर्यीकरण

Fri, 12 Aug 2022 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सात तालाबों को योजना में शामिल किया। इसमें पिपरिया संतोष गांव में स्थित तालाब भी शामिल किया। निर्माण के लिए 11 लाख, 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
गांव में अमृत सरोवर के तहत कराया कार्य पानी में बहने लगा - फोटो : पीलीभीत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में अमृत सरोवर के तहत करीब 11 लाख की कीमत से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया। दो महीने बाद ही जरा सी बरसात में तालाब का निर्माण पानी में बह गया। इससे निर्माण कार्य में घपलेबाजी का आरोप लग रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सात तालाबों को योजना में शामिल किया। इसमें पिपरिया संतोष गांव में स्थित तालाब भी शामिल किया। निर्माण के लिए 11 लाख, 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

तालाब के चारों ओर पथवे बनाने के लिए इंटरलॉकिंग सकड़ का भी निर्माण किया गया था। 24 मई 2022 से कार्य शुरू किया गया। फाउंडेशन से लेकर निर्माण कार्य में मानक को दरकिनार किया गया। नतीजतन दो माह बाद ही पूर्व में हुई बारिश में अमृत सरोवर के चारों इंटरलॉकिंग सकड़ नीचे बैठ गई। डाला गया पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया है। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें