फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुत्ते के काटने को न समझें मामूली, समय पर इलाज से रेबीज से बचाव संभव

Tue, 29 Sep 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लोगों को जानकारी देतीं कम्युनिटी मेडिसिन की चिकित्सक।
विज्ञापन
पीलीभीत। कुत्ते या किसी संदिग्ध पशु के काटने अथवा खरोंचने की घटना को मामूली समझना भारी पड़ सकता है। समय पर प्राथमिक उपचार और टीकाकरण न होने पर रेबीज जानलेवा साबित हो सकता है। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पशु के काटने के बाद तत्काल घाव को साबुन और बहते पानी से धोने तथा बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन


200 बेड चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान ने कहा कि जागरूकता, उचित प्राथमिक उपचार और समय पर टीकाकरण से रेबीज से बचाव संभव है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्तिका अग्रवाल ने संक्रमण के स्रोत और पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस (पीईपी) की जानकारी दी। मरीजों और परिजनों की शंकाओं का विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के निर्देशन में हुआ। मीडिया प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

अस्पताल में घायल साधु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें