फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंच वालों से न डरें बेखौफ करें कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2015 10:54 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी और अधिकारी बेखौफ होकर निष्पक्षता के साथ विधि सम्मत कार्रवाई करें ताकि चुनाव को निष्पक्षता के साथ शांती पूर्वक निपटाया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दिक्कत खड़ी हो अथवा पक्षपात के आरोप लगें।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार मेें विकास, राजस्व, पुलिस विभाग के कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हल्का के गांव का पूरा हाल रखते हैं। कौन प्रत्याशी और समर्थक हैं? कौन चुनाव में समस्या खड़ी कर सकता है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को होनी चाहिए।

गड़बड़ी करने वालों की सूचना निष्पक्ष और बेखौफ होकर दें, ताकि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। चाहे वह कितनी ही पहुंच वाले का कोई रिश्तेदार या प्रतिनिधि ही क्यों न हो। कोई ऐसा कार्य न करें जो प्रशासन के लिए समस्या बने। डीएम ने कहा कि प्रधानी का चुनाव अहम है।
विज्ञापन


इसमें निश्चित मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। मतदान साढ़े चार बजे शाम तक होगा। कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी होंगे। जिन पर भीड़ को लेकर देरतक मतदान हो। ऐसे मतदान केंद्रों का अनुमान लगाकर प्रकाश की व्यवस्था रखे।

एसपी जवाहर ने कहा कि पिछले चुनाव से प्रधान का चुनाव ज्यादा संवेदनशील है। प्रचार की अनुमति बगैर प्रचार करने वालों पर इसके अलावा अन्य गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

बैठक में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, कार्यवाहक बीडीओ देवेंद्र कुमार आदि थे। बैठक में कर्मचारियों से उनके क्षेत्र के मतदेय स्थलों की संख्या, संवेदनशीलता, ग्र्राम स्तरीय कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर, चुनाव में प्रशासनिक सहयोग करने वाले पांच निष्पक्ष लोगों के नाम, मोबाइल  नंबर, पांच ऐसे लोगों के नाम जो चुनाव प्रभावित कर सकते हो आदि की जानकारी एकत्र की गई।

कोतवाली में सर्किल के पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर चुनाव के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, मुचलका पाबंद करने, जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखने आदि के निर्देश डीएम, एसपी ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें