फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने बेटी तो एडीएम ने पति के साथ किया मतदान

विज्ञापन
शहर के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविघालय मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद सेल्फी प्वाइट पर 
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान प्रक्रिया के दौरान दौड़भाग के बीच भी अधिकारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) ने राम लुभाई कॉलेज में अपनी बेटी के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। इधर दोपहर करीब एक बजे उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने अपने पति के साथ इसी मतदेय स्थल पर मतदान कर अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में रिकाॅर्ड मतदान की अपील करने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने भी अपने मतों का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह अपनी बेटी के साथ राम लुभाई महिला महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने लाइन में लगकर मतदान किया। इसके बाद सेल्फी भी ली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने भी दोपहर करीब अपने पति मोह सिंह के साथ इसी मतदेय स्थल पर बूथ संख्या 277 पर मतदान किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

..........
फोटो 38
विकास के मुद्दे पर किया रूस की टटियाना ने मतदान

पीलीभीत। रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने अपने पति नीरज के साथ बिलसंडा में मतदान किया।

लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए टटियाना को यहां की नागरिकता मिली थी। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगा कि पीलीभीत अभी विकास में पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की। संवाद

शहर के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविघालय मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद सेल्फी प्वाइट पर 

शहर के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविघालय मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद सेल्फी प्वाइट पर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें