फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ताजिया मार्गों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजियों को लेकर अफसरों ने स्थिति परखनी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील शहर के गांव चिड़ियादाह और जहानाबाद के गांव खमरिया पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर जरूरी निर्देश भी दिए। नई परंपरा डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मोहर्रम पर ताजिया निकालने को लेकर पूर्व वर्षों में जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल और शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में विवाद सामने आते रहे हैं। खमरिया क्षेत्र में पिछले साल दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। पथराव भी हुआ था। इसको लेकर अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके चलते अभी से अफसरों ने गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है।
डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय ने दोनों क्षेत्र का जायजा लिया। क्षेत्रीय अफसरों ने जानकारी जुटाने के साथ क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की। परंपरागत रूप से त्योहार मनाने की बात कही गई। चिह्नित मार्गों से ही ताजिया निकालने निर्देश दिए।
विज्ञापन



ताजियों की ऊंचाई 10 फुट से अधिक न रखने की अपील
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही संभ्रांतों से ताजिया की ऊंचाई आठ से 10 फुट ही रखने की अपील की गई।
गांधी सभागार में हुई बैठक में संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि त्योहारों को प्रेम एवं भाईचारे से मनाएं। पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। डीएम और एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। यदि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रांति फैलाई जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें