फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समग्र गांव टाटरगंज में देखे विकास कार्य

Tue, 23 Feb 2016 11:43 PM IST
हजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने नेपाल बार्डर से सटे सामग्र ग्राम सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्यों से रुबरु हुए व विकास कार्य देखा। शिकायत मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी की फटकार भी लगाई। इसके बाद खुली बैठक में इंदिरा आवास के 43 आवदेनों में से 20 पात्रों का चयन किया।
विज्ञापन

डीएम ने सामग्र ग्राम सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज में मंगलवार को भ्रमण कर निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान इंदिरा आवास, सीसी रोड, इंडिया मार्का हैंडपंप देखे। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि सोलर लाइटे अपने चहेतों के घरों में लगावाई गई हैं। जिस पर डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा की फटकार लगाते हुए जिन लोगों के घरों में लाइटे लगी हैं उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कोटेदार की घटतौली व अधिक मूल्य लेने की ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर डीएम ने कड़ी नाजारगी कोटेदार से जताई। निरीक्षण में आगनबाड़ी केंद्र खुले में चलता मिला जिस का भवन जल्द बनावाने के लिए डीएम से ग्रामीणों ने मांग की। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही है। जिससे लोगों की दिक्कत होती है। स्वास्थ्य केंद्र न होने से टीकाकरण आदि भी नहीं हो पाता है। गांव के स्कूल में डीएम ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा जो संतोष जनक जवाब मिला। डीएम के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक एके सिंह, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, डीपीओ राज कपूर, प्रभारी डीडीओ देवेंद्र कुमार, एडीओ अनिल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें