पीलीभीत। जिले में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तहसीलदार अमरिया विदेह सिंह को अमरिया से हटाकर तहसीलदार न्यायिक बीसलपुर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बीसलपुर में जनगणना सेल से संबद्ध रहने के साथ भूलेख कार्यालय कलेक्ट्रेट का भी कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
वहीं, बीसलपुर में तहसीलदार न्यायिक के पद पर तैनात रहे संतोष राम यादव को अमरिया का नया तहसीलदार बनाया गया है। इस बदलाव के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टि से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद