फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: डीएम ने परखा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण, तय समय पर पूरा कराने के निर्देश

Tue, 06 Oct 2026 05:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की रफ्तार, गुणवत्ता और सामग्री की स्थिति परखी। 
विज्ञापन
डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति जानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल की प्रगति परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर काम की रफ्तार, गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की स्थिति देखी। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को तय मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के साथ परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने मैप और लेआउट के माध्यम से प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न कक्षों, क्लासरूम, कॉरिडोर, हॉस्टल तथा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने ईंट, सीमेंट, सरिया और प्लास्टर की गुणवत्ता भी देखी। अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए।

परियोजना को समय से पूरा कराने के निर्देश 
उन्होंने कार्यदायी संस्था से भूमि आवंटन के बाद काम शुरू होने की तारीख, अब तक की प्रगति और निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने पर्याप्त संख्या में श्रमिक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि काम की गति बढ़ाकर परियोजना को समय से पूरा कराया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने नर्सिंग कॉलेज तथा क्रिटिकल केयर यूनिट में पर्याप्त रोशनी, वेंटिलेशन, आवागमन और कनेक्टिविटी की व्यवस्था मानकों के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम 
परिसर के आसपास जलभराव रोकने, निर्माण सामग्री व मलबे का समय पर निस्तारण तथा आवागमन मार्ग दुरुस्त रखने को भी कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में नर्सिंग शिक्षा के साथ गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधाओं का विस्तार होगा। लिहाजा किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करते हुए प्रगति रिपोर्ट लेते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें