फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर डीएम ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिलाधिकारी संजय कुमार ने चुर्रासकतपुर की प्रधान शबाना के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पिछले माह कुछ जिम्मेदार अधिकारियों से ग्राम प्रधान की ओर से कथित रूप से किए गए गोलमाल की जांच कराई थी। जांच में ग्राम प्रधान पर चार लाख 57 हजार 490 रुपये के सरकारी धन का गबन करने का आरोप सिद्ध हुआ था। इस संबंध में ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं निकला। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी का यह आदेश विकासखंड कार्यालय में आ गया है। जिसकी पुष्टि विकासखंड कार्यालय के सूत्रों ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें