पीलीभीत। गर्मी में जिला प्रशासन की ओर से पशुपालकों को सचेत किया गया है।
ताकीद की गई है कि वे सूखी हुई हरी ज्वार घास न खिलाएं। धूप में बांधने के बजाय छाया में बांधे। इसके साथ ही ताजे एवं ठंडे पानी की व्यवस्था रखें। दिन में पशुओं को बाहर न निकालें। खाने में नमक का प्रयोग करें। पशुओं के शरीर में समस्या होने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करने के साथ टोल फ्री नंबल 1962 पर संपर्क करें। पशुशाला में पश्चिम दिशा में पर्दे लगाकर लू के प्रकोप को रोकें। संवाद