पीलीभीत में शिक्षक इंतजार खां को सम्मानित करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:स्वयं
पीलीभीत। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला नोडल शिक्षक इंतजार खान को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया है। इंतजार खान को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रशंसनीय योगदान देने और प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।
नोडल शिक्षक जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में लगातार कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विगत लोकसभा चुनाव 2024 में डीएम के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
अगस्त में आयोजित हर घर तिरंगा और काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों को कराने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।