पीलीभीत। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से जिले वासियों की सुरक्षा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के साथ बैठक की। बैठक में सीवीओ ने बताया कि बर्ड फ्लू एक वायरस जनित बीमारी है। यह संक्रमित बीमारी पक्षियों से मनुष्यों व पशुओं को अपनी चपेट में लेती है। डीएम ने बर्ड फ्लू संबंधी रैपिड टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कुक्कुट पालन के स्वामियों को फार्म के आस पास जैव सुरक्षा, साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। बैठक में एडीएम ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीवीओ अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद