फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 30 शिक्षक व नौ अनुदेशकों की बर्खास्तगी के दिए आदेश

Sun, 04 Jun 2017 07:29 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने परिषदीय स्कूलों में कराए गए औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले 30 शिक्षक व नौ अनुदेशकों को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने यह कार्रवाई सीडीओ की आख्या रिपोर्ट पर की है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा है।      
विज्ञापन

डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर नौ मई को जिले भर के परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण विभिन्न अधिकारियों ने किया था। इस कार्रवाई में शिक्षा महकमे के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। शाम तक जिले के करीब 71 परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया।  इस दौरान कई शिक्षक शिक्षिकाएं व अनुदेशक गैरहाजिर मिले थे। निरीक्षण कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी थी। इधर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को गैरहाजिर पाए गए 30 शिक्षकों व नौ अनुदेशकों को बर्खास्त करने आदेश दे दिए। डीएम का यह आदेश जब बेसिक शिक्षा विभाग पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। आदेश डीएम का था सो बीएसए भी सकते में आ गए। दो-तीन दिन तक तो वह तय ही नहीं कर सके कि वह डीएम के आदेश का क्रियान्वयन कैसे कराएं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पशोपेश में पड़े बीएसए ने शनिवार को  शिक्षक नियमावली में सीधे बर्खास्तगी का विकल्प न होने की बात कहते हुए पत्रावली वापस डीएम कार्यालय भेजकर पुर्नविचार का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें