पीलीभीत के गांधी सभागार परिसर में साफ सफाई करते डीएम संजय कुमार सिंह व अपरजिलाधिकारी ऋतु पूनिय
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता पखवाड़े के तहत गांधी सभागार परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत शैक्षिक संस्थानों व स्कूली बच्चों को स्वच्छता में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है। नगर पालिकाओं एवं जन सहभागिता के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोगों की सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जलभराव वाले स्थानों पर नगर व देहात में एंटी लार्वा का छिड़काव, फाॅगिंग तथा नाला-नालियों की सफाई का कार्य नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद