पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्राम भिखारीपुर के निकट मोहम्मदगंज पुल के पास कटान की स्थिति का जायजा लेते हुए जलस्तर कम होने पर मार्ग ठीक करने के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने माधोटांडा मार्ग पर कटान का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जलस्तर सामान्य होने पर मिट्टी का पटान कराकर मार्ग को शीघ्र ठीक कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को परेशानियों से निजात मिल सके। संवाद