फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समीक्षा बैठक में 10575 आवेदन डीएम ने पाए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक में 10575 आवेदन लंबित पाए, जिन्हें शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत 18 प्रकार के पारंपरिक शिल्पकार हैं। योजना में अब तक पोर्टल पर 22396 आवेदन आए हैं। जिसमें से 10575 आवेदन पत्र सत्यापन के लिए जीपी लेवल पर लंबित हैं। 560 आवेदन का सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है।
योजना के माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण देकर टूल किट प्रदान की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को शेष लंबित आवेदन पत्रों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें