फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अतिरिक्त भोजन  योजना का किया शुभारंभ

Tue, 19 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने राज्य पोषण मिशन योजना के तहत कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पौष्टिक भोजन देने की योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन

डीएम मंगलवार को अपने गोद लिए विकासखंड ललौरीखेड़ा के गांव रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 11 कुपोषित, एक अतिकुपोषित, नौ गर्भवतियों व 13 धात्री महिलाओं को मौके पर पौष्टिक भोजन खिलाकर अतिरिक्त भोजन योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में जिन बच्चों को कुपोषित व अतिकुपोषित चिंहित किया गया है। उनके परिवार वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी विशेष देखरेख करें। ऐसे सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त पौष्टिक भोजन योजना के तहत रोजाना मैन्यू के अनुसार भोजन बनाया जाएगा और केंद्रों पर ही बच्चों व महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन के साथ मौसमी फल भी दिए जाएंगे। उन्होंने गांव के संपर्क मार्गों का भी जायजा लिया। आवासीय योजना के तहत लोहिया आवासों, हैंडपंपों व आंगनबाड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिषदीय विद्यालयों में पुस्तक वितरण, ड्रेस, शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनका निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पीडी आरबी भास्कर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला समेत  आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें