जिले में राशनकार्डों के वितरण का काम सोमवार से शुरू हो गया। डीएम ओएन सिंह ने शहर से सटे गंव बरहा में 74 कार्डों का वितरण किया। पहले दिन जिला पूर्ति कार्यालय से करीब सात हजार कार्डों का वितरण किया गया।
एक साल से नए राशन कार्ड बनाने का काम चल रहा था। 1.93 लाख बन चुके राशन कार्डों का आज से वितरण शुरू हो गया। डीएम ओएन सिंह ने गांव बरहा में 21 अंत्योदय, 32 बीपीएल और 21 एपीएल के राशन कार्डों का वितरण किया। ग्राम पंचायत नौगवा पकड़िया में ग्राम पंचायत अधिकारी रामवीर, ग्राम प्रधान भूप सिंह व कोटेदार शफीक ने 48 अत्योदय में से 15 और 75 बीपीएल में से 20 राशन कार्डों का वितरण किया। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायतों के कोटेदारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिला पूर्ति कार्यालय से पहले दिन करीब सात हजार राशन कार्डों का वितरण किया गया है। ग्राम पंचायतों के कोटेदारों द्वारा वितरण किए गए राशन कार्डों की संख्या मंगलवार को मिल सकेगी।