फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 08 Oct 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
डीएम ने विकास भवन का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जिलाधिकारी (डीएम) आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था परखी। डीएम के अचानक पहुंचने से विकास भवन में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अनुपस्थित मिले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विकास भवन पहुंचे और एक-एक कर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेने के साथ ही कार्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश 
डीएम ने लंबित पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इससे दूर-दराज से अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर आने वाले फरियादियों को अधिकारियों के इंतजार में परेशान न होना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय से पहुंचना चाहिए। शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें