फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने शिकायतों की स्थिति परखने के लिए किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के लिए मंगलवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने कलीनगर तहसील के ओड़ाझार गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ओड़ाझार गांव निवासी पवन कुमार ने आईजीआरएस पर भूमि की पैमाइश संबंधित शिकायत की थी। शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसपर उक्त गाटा संख्या 762/2 रकबा 0.085 हेक्टेयर पर भूमि अतुल सिंह के नाम श्रेणी एक (क) संक्रमणीय भूमिधर सहखातेदार दर्ज अभिलेख था। शिकायतकर्ता के दावे वाले स्थल का गाटा-771 अभिलेखों में एनजेडए में दर्ज निकला। मौके से कब्जा हटवाया गया, जबकि शिकायत से संबंधित स्थल खाली पड़ा था।
विज्ञापन


गाटा संख्या 762 पर घनी आबादी बसी है। जिसके बारे में शिकायतकर्ता को अवगत करा दिया गया। जिसपर प्रशासन की ओर से कार्रवाई न करने की बात कही गई। मामले में सक्षम न्यायालय में वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करने की बात कही गई। इसके अलावा चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की स्थिति को परखा गया। जहां से कब्जा हटवाने की बात सामने आई। इस दौरान एसडीएम देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें