फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप दुकानें तोड़ने का लगाया आरोप

Fri, 03 Jul 2015 10:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामस्वरूप पार्क में अतिक्रमण अभियान के दौरान हटाए गए दुकानदारों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इधर दुकानदारों ने डीएम को ज्ञापन सौंप प्रशासन पर दुकानें तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के रामस्वरूप पार्क में एक जुलाई को अभियान के दौरान अतिक्रमण की जद में आए 35 खोखे/दुकानों को ढहा दिया गया था। इसके विरोध में दुकानदारों से गुरुवार से रामस्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इधर, शुक्रवार को भी तमाम दुकानदार धरने पर बैठे। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने बिना किसी सूचना उनकी दुकानें तोड़ उन्हें बेरोजगार कर दिया है। दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि प्रशासन ने पार्क की चौहद्दी में नगरपालिका द्वारा दी गई दुकानों को तोड़ दिया। इसको लेकर पूर्व में दुकानदार कलीमुर्रहमान ने कोर्ट की शरण ली थी। जिस पर कोर्ट ने बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए बेदखल नहीं करने का स्टे दिया था। ज्ञापन देने वालों में कलीमुर्रहमान, सलीम, राजीव सहगल, सुहेल, जावेद, नवी अहमद, अतहर शम्सी, सलीम, अनीस अहमद, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, फुजैल मियां, सलीम शम्सी, शामिख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


स्टेशन रोड के व्यापारी भी करेंगे धरना
पीलीभीत। स्टेशन रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में कहा कि स्टेशन रोड पर अतिक्रमण तो हटा दिया गया, लेकिन छह-छह फिट के नालों को खुला छोड़ दिया। इसके चलते कई दुकानें बंद पड़ी हैं। तय हुआ कि चार जुलाई से धरना शुरू किया जाएगा। बैठक के बाद सभी व्यापारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी से मिले और समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को तत्काल इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर नवीन बाहरी, कमलजीत सिंह, नितिन जगोता, वीनू अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश चजुर्वेदी, मोहम्मद इकबाल, मनोज राजानी, मुनीश तलवाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें