शिवसैनिकों ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को गलत बताते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने बुधवार को संगठन कार्यालय पर बैठक कर कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध को गलत बताया। बाद में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिवसैनिक इस बाबत एसडीएम बीपी सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन उनके न मिलने पर लौट गए। इस दौरान नगर प्रमुख गौरव मिश्र, शिवम शुक्ल, विक्की शर्मा, मिथुन शर्मा, शिवम सक्सेना, शिवांक दुबे, ब्रजेश कुमार, मोहन श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना और सुनील सक्सेना शामिल थे।