फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में सजा दीवान, बिलसंडा में निकाली कीर्तनयात्रा

Wed, 15 Apr 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कीर्तन में गुरुग्रंथ साहिब के आगे चल रहे पंच प्यारे ।आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर/ बिलसंडा। खालसा साजना दिवस और बैसाखी मंगलवार को मनाई गई। पूरनपुर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दीवान सजाया गया। इसमें हजूरी रागी जत्था गुरमेज सिंह, कवीश्वरी जत्था गुरदीप सिंह, कथा वाचक जसपाल सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

कई लोगों को अमृत संचार कराया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा अन्य तमाम लोग शामिल हुए। गुरुद्वारा दमदमा साहिब में बैसाखी का पर्व मनाया गया। अखंड पाठ का भोग डाला गया। अकाल गोमती पुल के बच्चों ने शबद कीर्तन किया। सेवादार बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य मनिंदर कौर आदि प्रमुख लोग शामिल हुए। अटूट लंगर भी चला।
बिलसंडा। नगर में बैसाखी के पर्व पर शाहजहांपुर के गांव मकसूदापुर से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गांव शीतलपुर, मधवापुर व मरौरी खास होते हुए शाम को कस्बा बिलसंडा में पहुंचा। फूलों से सजी हुई गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। कस्बे की संगत ने पालकी साहिब के समक्ष मत्था टेककर स्वागत किया गया। पंजाब से आए गतका पार्टी के जत्थेदार मास्टर गुरवेल सिंह की टीम ने करतब दिखाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जत्थेदार बाबा दिलबाग सिंह द्वारा पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मनजीत सिंह, प्रगट सिंह, दलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह खालसा व संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। बीसलपुर। गुरुद्वारा में चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद दीवान सजाकर शबद-कीर्तन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें