पीलीभीत में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने शनिवार को सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त को देख अफसरों के होश उड़ गए। मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति खुद जांची।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा। निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों को जगह पर कर्मचारी आए हैं उनकी रिपोर्ट बनाई जाए।