फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दियूरिया राजकीय हाईस्कूल निर्माण का काम पूरा, हैंडओवर की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण कार्य शुरू कराने की तैयारी शुरू, आसपास गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। दियूरिया क्षेत्र में बनकर तैयार हुए नए राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और अब उसे विभाग को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही यहां शिक्षण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025 में दियूरिया राजकीय हाईस्कूल को मंजूरी दी गई थी। इसके निर्माण के लिए शासन ने करीब 1.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। निर्माण कार्य 10 जुलाई से शुरू हुआ था, जो अब पूर्ण हो चुका है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है और अब हैंडओवर की प्रक्रिया पर अमल किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द स्कूल में पढ़ाई शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को इसका सीधा लाभ मिल सके। स्थानीय स्तर पर इस स्कूल के शुरू होने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें कक्षा छह से लेकर दस के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें