गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ में जिला ताइक्वांडो टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें 14 सितंबर को बरेली में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई चयन ट्रायल प्रतियोगिता में सीएंडजे इंटर कॉलेज कलीनगर, आदर्श किसान इंटर कॉलेज गजरौला, सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अक्सा पब्लिक इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, मेनका गांधी इंटर कॉलेज बीसलपुर, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में छात्राओं ने भाग लिया। अंडर 14, 17, 19 की बालक बालिका की पांच टीमों का चयन किया गया है। यह सभी चयनित प्रतियोगी मंडलीय प्रतियोगिता में 14 सितंबर को गांधी स्टेडियम में पात्रता प्रमाणपत्र सहित उपस्थित होंगे। इस मौके पर विद्यालय के उपप्रबंधक देवेंद्र सिंह रंधावा, नरेंद्र सिंह, हरद्वारीलाल, लियाकत अली, सत्यप्रकाश, प्रशांत सक्सेना, प्रतिभा गंगवार, मंजिल वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, राजेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
यह हैं चयनित टीमें:
- अंडर 14 बालक वर्ग- आदित्य प्रजापति, हर्ष कटियार, अंकित शर्मा, सूर्यप्रताप।
- अंडर 17 बालक वर्ग- ऋषभ शुक्ला, गौरव, साहिल।
- अंडर 19 बालक वर्ग- पवन श्रीवास्तव, रचित मौर्य, प्रांजल गंगवार, आलोक श्रीवास्तव, विवेक शंखधार।
- अंडर 14 बालिका वर्ग- निवेदिता, वर्षा, संजना भारती।
- अंडर 17 बालिका वर्ग- वैष्णवी, शिवानी, शिवांगी।