फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिलाध्यक्ष और विधायक ने भाजपा नेता को दिया अच्छे पद पर मनोनीत कराने का आश्वासन

Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा विधायक ने पार्टी से नाराज भाजपा नेता शरद पाल सिंह को बहुत जल्द किसी अच्छे पद पर मनोनीत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह ने पिछले दिनों पार्टी के शीर्ष नेताओं को पत्र भेजकर कहा था कि वह वर्ष 1988 से भाजपा से पूरी ईमानदारी और वफादारी से जुड़े हैं। बावजूद उन्हें आज तक किसी अच्छे पद पर मनोनीत नहीं किया गया है, जबकि दूसरी पार्टियों से आए हुए लोगों को अच्छे पदों पर बिठाया गया है। पत्र में यह भी कहा था कि अगर उन्हें 24 फरवरी तक किसी अच्छे पद पर मनोनीत नहीं किया गया तो वह 25 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। मामला जानकारी में आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने शरद पाल सिंह से वार्ता की। दोनों ने शरद पाल सिंह को आश्वासन दिया है कि वे लोग बहुत जल्द उन्हें किसी अच्छे पद मनोनीत कराएंगे। इधर भाजपा नेता ने बताया कि वह 24 फरवरी तक मनोनीत न होने पर 25 फरवरी को विधानसभा के समक्ष हर हालत में आत्मदाह करने के निर्णय पर अडिग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें