फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

Thu, 14 Jan 2016 11:04 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया। डीएम मासूम अली सरवर ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर गुरुवार को शपथ ग्रहण कराया गया। जिला पंचायत भवन के पास मैदान पर बनाए गए पंडाल में हुए शपथ ग्रहण समारोह में डीएम मासूम अली सरवर ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूरनपुर विधायक की पुत्रवधू आरती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती ने भरोसा दिलाया किया जिले के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए उन्होंने सभी का सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी, एएमए जेएस राजपूत सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
मंच पर न बैठाने पर कसा तंज
शपथग्रहण समारोह के दौरान जब सदस्यों की शपथ के लिए उन्हें मंच पर आने को कहा गया तो कुछ सदस्यों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तंज कसा। सदस्यों का आरोप था कि उन्हें प्रारंभ से ही मंच पर बैठाना चाहिए था जबकि ऐसा न कर कई अन्य लोगों को स्थान दिया गया। बाद में सभी सदस्यों ने मंच पर पहुंचकर शपथ ली।
कई महिलाओं ने नहीं बोली शपथ
शपथग्रहण के सभी सदस्यों को शपथ का प्रारूप दिया गया था। जिसे अध्यक्ष के बोलने के बाद सभी को दोहराना था। लेकिन अधिकांश महिला सदस्य प्रपत्र हाथ में लिए खड़ी रहीं। उन्होंने शपथ को नहीं दोहराया।
कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के प्रथम बार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारी संगठन ने ललित नंदन गंगवार के नेतृत्व में 20 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें