फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात कराने को जबरन दवा खिलाने का आरोप
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर तीन महीने की गर्भवती गांव चांटफिरोजपुर निवासी उपासना देवी का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न कर पिटाई की गई। जबरिया उसे गर्भपात की दवाई खिलाने की कोशिश की गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने बरेली के हाफिजगंज थाने पहुंची उपासना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर उपासना के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चांटफिरोजपुर निवासी उपासना ने बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2022 को बरेली के थाना हाफिजगंज के बमनपुरी निवासी शिशुपाल सिंह से हुई थी। दो-तीन बार विदाई के बाद उसके ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन महीने की गर्भवती होने पर उसकी पिटाई कर जबरिया गर्भपात की दवा खिलाने की कोशिश की गई। शोर-शराबे पर कई लोग एकत्र हुए। बाद में उसने घटना की जानकारी अपनी मां को मोबाइल पर दी। उपासना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने हाफिजगंज थाने गई। थाने में दरोगा ने अपने मायके वाले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए उसे टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर उपासना के पति शिशुपाल, ससुर बेगराज, जेठ पुष्पपाल, मिश्रीलाल, राजवती, सुमन और सास हुलासो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें