कायस्थ सेवा समिति के नवनिर्मित कायस्थ भवन का प्रभारी जिला जज चैतंय कुमार कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
शहर
के मोहल्ला सुनगढ़ी में स्थित नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर श्री
चित्रगुप्त कथा, सत्यनरायण कथा व हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी
जिला जज ने कहा कि समाज की सेवा करने के लिए यह एक अच्छा मंच है। समाज के
वंचित लोगों की मदद के लिए लोगों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
एसीजेएम
अभय श्रीवास्तव ने समिति के प्रयासों की सराहना की। सचिव विमल सक्सेना ने
कायस्थ समाज के लोगों से एकजुट रहने का आहवान किया। इस मौके पर अध्यक्ष
अनिल कुमार कमल, सुशील बाबू, ब्रहबिहारी लाल, अविनाश चंद्रा, राजेंद्र
सक्सेना, अवनीश सक्सेना, विश्वाश प्रकाश सक्सेना, साकेत सक्सेना, अशोक,
यशवंत, मनमोहन, सुधीर जौहरी, सुनीता जौहरी, कंचन सक्सेना, प्रभा, विभा,
अनीता सक्सेना, रवि सक्सेना, वीके श्रीवास्तव, संदीप सक्सेना राजीव सक्सेना
आदि मौजूद रहे।