जिला अस्पताल के बाहर खड़ी दो नई एबुलेंस। संवाद
- फोटो : 1
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिली है। अब जिला अस्पताल के पास खुद की एबुलेंस सेवाएं होंगी। जिला अस्पताल को शासन से दो एबुलेंस गाड़ियां मिली हैं। इनमें मरीज के साथ-साथ तीमारदारों के लिए भी बेड व बैठने की व्यवस्था है। साथ ही, इनमें ऑक्सीजन सिलिंडर व इमरजेंसी मेडिकल किट जैसी जीवन रक्षक सुविधाएं मौजूद हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि इन वाहनों के आने से गंभीर मरीजों को समय पर इलाज व रेफरल सेवाओं में काफी सुगमता होगी। यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद