फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शीतलहर के बाद तराई में गर्माने लगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में लगभग एक महीने तक शीतलहर का दौर चला। अब पिछले चार दिनों से मौसम गर्माने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच बृहस्पतिवार से मौसम के फिर पलटी मारने और तीन दिन बादल उमड़ने के साथ ही बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शीतलहर के दौरान न्यूनतम तापमान घटकर 3.2 और अधिकतम 12.1 डिग्री रह गया था। पूरे दिन धूप न खिलने और बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हुई। अब पिछले चार दिनों से तापमान में उछाल आ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इससे अच्छी धूप खिली। दोपहर में धूप ने तेजी दिखाई तो लोग अच्छी खासी गर्माहट महसूस करने लगे।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार, मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसीलिए तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 22, 23 और 24 जनवरी को आसमान में बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें