पीलीभीत में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला कृषि अधिकारी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विकास भवन के कर्मचारी विरोध में उतरे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने कमलबंद हड़ताल कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने विकास भवन के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन पाठक और अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहले जिला पंचायत सदस्य से हुई थी नोकझोंक
जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत सदस्य, सीडीओ आरके श्रीवास और अन्य अफसरों की मौजूदगी में सदन की कार्रवाई शुरू हुई। जिले में खाद की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल उनके सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक जिला पंचायत सदस्य से नोकझोंक होने लगी।