फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साइबर अटैक के बाद बंद हुआ इटीएम से टिकटों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज : एआरएम बोले- पीलीभीत डिपो की बसों पर नहीं पड़ा ज्यादा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की ऑनलाइन सेवाएं तकनीकी कारणों से बाधित हो गईं। साइबर हमला होने के कारण परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों से ऑनलाइन टिकट बनना बंद हो गए। इस कारण से बसों में मैन्युअल टिकट बनाए गए।
एआरएम विजय कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से इटीएम (इलेक्ट्रिक टिकट मशीन) से टिकट बनना बंद हो गए है। साइट को हैक कर लिया गया है, लेकिन इसका पीलीभीत डिपो पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी परिचालकों को बता दिया गया है, कि निगम के पास पर्याप्त मात्रा में टिकट उपलब्ध है। पहले की तरह यात्रियों को टिकट दिए जा रहे हैं। किसी भी रूट पर कहीं व्यवस्था भंग नहीं हुई है। एआरएम ने बताया कि इटीएम के चलने में अभी एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय लग जाएगा। एआरएम ने बताया कि इटीएम से रोजाना करीब दो हजार से ज्यादा टिकट बसों में बनते थे। अब मैन्युअल ही बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें