फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीजे पर युवतियों से छेड़छाड़ पर कन्या पक्ष का शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
धरी रह गईं तैयारी, कन्या पक्ष के लोग वापस हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शादी समारोह में डीजे पर कन्या पक्ष की युवतियों के डांस करने के दौरान वर पक्ष के लोगों के छेड़छाड़ के बाद मारपीट हो गई। विवाद थाने तक पहुंचा। बाद में कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र का एक गांव का किसान अपनी पुत्री की शादी करने को परिवार और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार शाम को घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में आया था। धूमधाम से शादी की तैयारी चल रही थी। समारोह में डीजे भी लगाया गया था। डीजे पर डांस करते समय वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष की युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर हुए विवाद पर मारपीट हुई। मामला घुंघचाई थाने पहुंचा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में कार्रवाई को लेकर समझौता हो गया, लेकिन कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे शादी की तैयारी धरी रह गईं। कन्या पक्ष के लोग कन्या को लेकर वापस घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें