फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया कैंपेेन का प्रचार-प्रसार शुरू

Fri, 23 Sep 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ड‌िजि‌टल इं‌डिया - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 जिले में डिजिटल इंडिया के प्रचार प्रसार को शुक्रवार से कैंपेन शुरू हो गया। सहायक अधीक्षक डाकघर वीवीएस यादव ने डिजिटल इंडिया वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कैंपेन 20 दिन चलेगा। 
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के माध्यम से जिले के लोगों को सभी डिजिटल सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को डिजिटल इंडिया कैंपेन की शुरुआत कर दी गई। शहर के चीनी मिल रोड स्थित मुख्य डाकघर में सहायक अधीक्षक डाकघर वीवीएस यादव ने कैंपेन वैन को नारियल फोड़कर व झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंपेन वैन के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक सेवा केंद्र, डिजी लॉकर, ई-अस्पताल, ई-पोस्ट, भारत नेट, आधार कार्ड आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सहायक अधीक्षक ने बताया कि यह कैंपेन पूरनपुर में 23 से 30 सितंबर तक, बीसलपुर में एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक व पीलीभीत में चार अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक चलेगी। बताया कि कैंपेन के माध्यम से गांव-गांव लोगों को डिजिटल सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर पोस्ट मास्टर ओपी सिंह, मोहित कुमार, उमाशंकर सक्सेना, पवन कुमार, प्रेम सिंह, डोरीलाल, कुनाल कपूर, अमरदीप, सोनू श्रीवास्तव, आर्यन शुक्ला, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें