फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तनाव पर पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मस्जिद में नमाज पढ़ाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने कब्जा करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे ने चुनाव में एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने पर उत्पीड़न और धमकाने की बात कही। तनाव के हालात देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पीएसी को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। घंटों चली वार्ता के बाद अभी नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां में बादशाह बेगम मस्जिद है। यहां पर नमाज पढ़ाने की बात पर एक ही परिवार के दो पक्षों में टकराव के हालात बन गए। एक पक्ष से आश्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं एवं शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां ने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए कोई स्थायी इमाम नहीं है। वह मस्जिद में नमाज पढ़ाते चले आ रहे हैं। चूंकि स्थायी इमाम नहीं हैं, इसलिए अन्य लोग भी मस्जिद में नमाज अदा करा देते थे।
बीते लोकसभा चुनाव में एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने से परिवार के लोग नाराज थे। आरोप लगाया कि इसी में लगातार धमकियां मिल रही थीं। परिवार वाले इस बात से नाराज थे। इसी के चलते मस्जिद में उनके प्रवेश पर रोक लगाने की कोशिश की गई। उधर, दूसरे पक्ष का कहना था कि वह 12 साल से मस्जिद में नमाज अदा करा रहे हैं। अब उन्हें हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त दोनों पक्ष जमा हुए तो विवाद की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तनाव के हालात देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई। दोनों पक्षों से अधिकारी बातचीत में लगे रहे। मगर कोई नतीजा अभी नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि नमाज पढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी थी। सूचना पर मौके पर गए थे। बातचीत की जा रही है। नतीजा सामने आने तक मौके पर एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें