पीलीभीत। पात्र को पेंशन प्रक्रिया का लाभ न दिला पाने पर डीपीआरओ ने सचिव का एक दिन का वेतन काटा है। साथ ही अधीनस्थों को शीघ्र ही पात्र लाभार्थी की पेंशन बनवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
ब्लॉक मरौरी क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर निवासी भगवानदास पेंशन का पात्र है। वह पिछले एक साल से पेंशन बनवाए जाने के लिए जिम्मेदारों के यहां चक्कर काट रहा है। इसके बाद भी पेंशन योजना का दिव्यांग को लाभ नहीं मिल सका।
मामले की जानकारी पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव आरुषी कुमार का एक दिन का वेतन काटने के आदेश देते हुए उन विभागीय कार्रवाई अमल में लाई। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आने पर उनका एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब मांगा गया है। संवाद