फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवरात्र में मां भगवती का सजेगा दरबार, तैयारी तेज

विज्ञापन
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान में नवरात्र पर मां के विशाल दरबार के लिए प्रतिमाओं को अंतिम रूप देत
विज्ञापन
पूरनपुर। नवरात्र में मोहल्ला कायस्थान में मां भगवती का विशाल दरबार सजाया जाता है। इसकी तैयारी तेजी से शुरू कर दी गई है। लकड़ी के तख्तों, बल्ली से पहाड़ का रूप, गुफा और प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कई साल तक यह दरबार नगर के गांधी पार्क में सजता रहा। फिलहाल आठ साल से मोहल्ला कायस्थान में दरबार सजाया जाता है। पहले दरबार लगाने का जिम्मा डायमंड हॉकी क्लब पर था। आठ सालों से नगर पालिका सदस्य सौरभ सक्सेना अपने साथियों के साथ दरबार सजाने का जिम्मा संभाले हुए है।
दरबार परिसर में गुफा बनाई जाती है। इससे गुजर कर श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते है। नगर पालिका सदस्य सौरभ सक्सेना ने बताया कि तेजी से दरबार तैयार किया जा रहा है। समापन पर शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर मां का दरबार तीन अक्तूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। नौ अक्तूबर को श्री श्याम खाटू का दरबार लगेगा तो 10 अक्तूबर को श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 11 अक्तूबर को रात्रि जागरण होगा। 13 अक्तूबर को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


तैयार की जा रहीं देवी-देवताओं की मूर्तियां

घुंघचाई। शारदीय नवरात्र को लेकर दिलावरपुर गांव में होने वाले दुर्गा जागरण को लेकर मूर्तियां बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।
गांव दिलावरपुर में इस बार भी दो स्थानों पर दुर्गा जागरण होगा। जिसका शुभारंभ तीन अक्तूबर से होगा। इस दौरान सुंदर झांकियां भी दिखाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें