फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक रामेश्वर दयाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गहलुइया में एक ग्रामीण ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम गहलुइया की मोनी देवी ने बताया कि वह गांव में दूसरे बेटे के पास रहती है। बुधवार की सुबह वह 38 वर्षीय बेटे रामेश्वर दयाल के घर पहुंचीं तो उसका शव कमरे के कुंडे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को रामेश्वर का उसकी पत्नी रीना देवी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। नशे में रामेश्वर ने रीना देवी से मारपीट की। इसके बाद रीना रात ही घर छोड़कर अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। प्रधान पूरनलाल ने घटना की सूचना बरखेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद रीना देवी की खोजबीन शुरू की। रीना बंगाली समुदाय से है। फोन करने पर पता चला कि वह शाहजहांपुर तक पहुंच गई है। गांव वाले उसे वापस घर लेकर आए आए। रामेश्वर दयाल के तीन पुत्री तथा दो पुत्र हैं। थाना प्रभारी मृदुल शुक्ला ने बताया की आत्महत्या का कारण पारिवारिक क्लेश है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें