फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान हुए दिव्यांग

Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकितसालय परिसर में आयोजित ​दिव्यांग ​शिविर में पहुंचे लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रजनी के दोनों हाथ खराब होने के कारण वह अपने बहन-बहनोई के साथ दिव्यांग शिविर में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचीं। कतार में काफी देर इंतजार करने के बाद जब उनका नंबर आया तो कागजात अधूरे बताकर कर्मचारी ने उन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह कई अन्य दिव्यांग भी सोमवार को स्वास्थ्य शिविर में परेशान हुए। पूरनपुर से आईं रजनी ने बताया कि दो बार चक्कर लगा चुके है, लेकिन कोई न कोई कागज अधूरा बताकर टरकाया जा रहा है।
आज उसके 200 रुपये से ज्यादा खर्च हो गए। अब फिर आना होगा। दिव्यांग शिविर में यह समस्या हर बार देखी जाती है। जिम्मेदार यहां पर साथ लाने वाले जरूरी अभिलेख व प्रक्रिया को यहां चस्पा नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिससे अधूरे कागजात होने पर दिव्यांग उस नोटिस बोर्ड को देख अपने कागजों को पूरा कर सके। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे तक 64 दिव्यांगों का पंजीकरण हो चुका था।

पीलीभीत के जिला चिकितसालय परिसर में आयोजित दिव्यांग शिविर में पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकितसालय परिसर में आयोजित दिव्यांग शिविर में पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकितसालय परिसर में आयोजित दिव्यांग शिविर में पहुंचे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें