पीलीभीत। लंबे समय से सीधी बस सेवा संचालित न होने से बंडा जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही दूसरे साधनों का सहारा लेकर अधिक रुपये देने होते हैं। अब सीधी बस सेवा का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
पीलीभीत डिपो से बंडा जाने वाले यात्रियों के लिए अब सहूलियत मिल सकेगी। लंबे समय से सीधी बस सेवा संचालित न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बंडा जाने के लिए यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे उनका समय और रुपये दोनों खर्च होते थे।
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बंडा के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।