कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर आए डीआईओएस जेके वर्मा ने शनिवार को
कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन उन्होंने पटल सहायकों
की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
डीआईओएस शनिवार शाम कार्यभार ग्रहण करने
के बाद राजकीय पुस्तकालय में पटल सहायकों की बैठक ली। कहा कि पटल सहायक
आने वाली शिकायतों का सप्ताह भर के भीतर निस्तारण करें, लापरवाही बर्दाश्त
नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों को संबंधित पटल से हटाया जाएगा।
शिक्षकों
की समस्या, देयक आदि की जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से निस्तारित किया
जाना चाहिए। कहा कि कर्मचारी समय से कार्यालय में पहुंचे। कार्य के दौरान
यदि कहीं जाना है तो उसे रजिस्टर में दर्ज करें। उन्होंने संबंधित पटल
सहायक को तहसील दिवस, जन सूचना व मुख्यमंत्री संदर्भ शिकायतों के अलग-अलग
रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की भी जानकारी
ली।
उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर को हिंदी में कार्य करने के निर्देश
दिए। उन्हाेंने बताया कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को
प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी डीआईओएस रामपाल सिंह सहित सभी पटल
सहायक मौजूद रहे।