फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 26 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक के व्यवहार से परेशान शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री के नेतृत्व में डीएम से मिले शिक्षकों ने डीआईओएस पर भ्रष्ट आचरण, अभद्रता, कार्यालय में न बैठने सहित कई आरोप लगाकर ज्ञापन सौंपा है। पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री के नेतृत्व में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेलगुट) के शिक्षकों ने रामा कॉलेज में बैठक की। पूर्व शिक्षक विधायक ने कहा कि डीआईओएस के व्यवहार से शिक्षकों में रोष है। ऐसे अधिकारी की शिकायत व शासन से भी करेंगे। डीएम को ज्ञापन देने के बाद शिक्षकों ने जिले के दोनों मंत्रियों को भी ज्ञापन की प्रतियां भेजकर डीआईओएस की शिकायत की। इसमें प्रांतीय मंत्री जगदीश बाथम, प्रभात कुमार गुप्ता, रामेश्वर गंगवार, महेश  शर्मा, देवेंद्र पाल गंगवार, रमेश चंद्र, केपी सिंह, औमेंद्र पाल, ओमपाल, योगेश गंगवार, सीपी गंगवार, संजय पांडेय, रोहिताश्व, कपिल देव, राजीव वर्मा, भवानी शंकर, दिनेश कुमार सहित कई शिक्षक थे।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस की शिकायत कर ज्ञापन सौंपा है। इसे गंभीरता से लेकर एडीएम को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें