26 वीं एसएसबी मुख्यालय ललौरीखेड़ा ने नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के 20 युवाओं के दल को गुजरात रवाना किया है। भ्रमण दल को एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने झंडी दिखाकर मुख्यालय से रवाना किया।
एसएसबी कमांडेंट जेपी राणा ने बताया कि युवाओं का दल सहायक कमांडेंट प्रेम सागर पासवान के नेतृत्व में गुजरात रवाना किया गया। डीआईजी केपी सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय से रवाना किया। यह दल भुज में आठ और नौ को नरायन सरोवर, हमीशर, झील, कच्छ रन, ब्लैक हिल, इंडिया ब्रिज, मांडवी, बालीवुड सूटिंग साइट घूमेंगे। 10 अक्तूबर को दल जामनगर पहुंचेगा। वहां सोलोरियम, लखोता झील, लखौता म्यूजियम, रंजीत सागर डैम आदि का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर को द्वारिका जाएंगे। जहां नागेश्वर मंदिर व विश्व प्रसिद्ध द्वारिका मंदिर में दर्शन करने के बाद संध्या आरती में भाग लेंगे। अगले दिन जूनागढ़ से मोतीबाग, दरबाल हॉल, म्यूजियम, दामोदर कुंड आदि देखते हुए दल 14 अक्तूबर को दिल्ली रवाना होगा। 16 अक्तूबर को भ्रमण दल वापस लौटेगा। उन्होंने बताया कि टूर का उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों से रूबरू कराना है। पिछले साल भी युवाओं का दल भेजा गया था। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी एमएस चौहान, उप कमांडेंट चिक्तिसा डॉ. समाप्ति वर्मा व सहायक कमांडेंट मौजूद रहे।