यूपी बोर्ड
परीक्षा के चल रहे मूल्यांकन कार्य के दौरान डीआईओएस ने खामियां पकड़ लीं।
उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांकों में अंतर मिलने पर उन्होंने एक परीक्षक
को डिबार करने की संस्तुति की है जबकि सात को चेतावनी देते हुए उनके
पारिश्रमिक से 25 प्रतिशत धनराशि की कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार
को डीआईओएस जेके वर्मा ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज जाकर मूल्यांकन कार्य
का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने तमाम उत्तरपुस्तिकाओं में दिए गए
प्राप्तांकों में अंतर पाया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन
केंद्र पर भी ऐसी ही खामियां पाई गई। उन्होंने बताया कि ड्रमंड कॉलेज
मूल्यांकन केंद्र में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के शिक्षक कामता प्रसाद
द्वारा जांची गई चार कॉपियों में दिए गए अंकों में अंतर पाया गया।
परीक्षक
द्वारा एक कॉपी में अंदर 18 अंक दिए गए जबकि बाहरी पन्ने पर 13 दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि परीक्षक कामता प्रसाद को डिबार करने की संस्तुति
माध्यमिक शिक्षा परिषद को जा रही है।
इसी केंद्र में मूल्यांकन कार्य कर
रहे नेहरू इंटर कॉलेज मझोला के अनिल कुमार, जहानाबाद इंटर कॉलेज के
कुंवरपाल सिंह, राम इंटर कॉलेज के लक्ष्मीकांत, तफसील उज्जमा, सरदार बल्लभ
भाई पटेल कॉलेज अमरा करोड़ के दर्शन देव व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की
अनिल कुमारी, राम इंटर कॉलेज के तोहत्तरपाल द्वारा जांची गई कॉपियों में भी
दिए गए अंकों में अंतर पाया गया है।
इन सभी को चेतावनी देते हुए
पारिश्रमिक से 25 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इन
परीक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों में दोबारा खामियां मिलीं तो इन्हें
डिबार किया जाएगा।