पीलीभीत/बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथालॉजी में स्ट्रिप न होने से करीब 15 दिन से मरीजों की मधुमेह (डायबिटीज) की जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अमरिया सीएचसी जाना पड़ रहा है।
बीसलपुर सीएचसी पर रोजाना करीब पांच सौ अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते है। इनमें अधिकांश को मधुमेह की शिकायत रहती है। चिकित्सक पूर्व के मरीजों की आवश्यक जांचें भी लिखते हैं। मधुमेह पीड़ित मरीज को बिना जांच के दवा भी न के बराबर ही दी जा रही है।
पिछले एक पखवाड़े से लैब में स्ट्रिप न होने से मरीजों की जांचें नहीं हो पा रही हैं। मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब जाना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्ट्रिप की डिमांड सीएमओ कार्यालय भेज दी है। संवाद